संदेश

फ़रवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ दौरे पर – आजाद अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष सचिन रावल को अवैध रूप से किया गया हाउस अरेस्ट

चित्र
 हापुड़ पुलिस द्वारा आजाद अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष सचिन रावल को उनके पैतृक आवास ग्राम शेखपुर, ब्लॉक, तहसील, हापुड़ , जनपद हापुड़ में बिना किसी लिखित आदेश, वैध कारण या पूर्व सूचना के अवैध रूप से हाउस अरेस्ट कर दिया गया तथा आवास के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। विदित हो कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी दिनांक 22 फरवरी 2026 को मेरठ में नमो भारत कॉरिडोर एवं मेरठ मेट्रो परियोजना के उद्घाटन हेतु आ रहे हैं। इस अवसर पर आजाद अधिकार सेना का प्रतिनिधिमंडल शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर ज्ञापन प्रस्तुत करने वाला था। इस संबंध में राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री देवेंद्र सिंह राणा द्वारा दिनांक 16 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश शासन को विधिवत पत्र भेजकर प्रधानमंत्री जी के दौरे के दौरान ज्ञापन देने की पूर्व सूचना दी गई थी। ज्ञापन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था, नशा तस्करी, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी तथा किसानों की समस्याओं जैसे महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को उठाया जाना प्रस्तावित था तथा कार्यक्रम हेतु सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करा...