अमिताभ ठाकुर के खिलाफ "राजनीतिक प्रतिशोध" का आरोप; आज़ाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र "हापुड़ सदर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
हापुड़ - आज़ाद अधिकार सेना ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में दर्ज मुकदमों और उनकी गिरफ्तारी को 'राजनीतिक प्रतिशोध' करार दिया है। इस संबंध में संगठन के हापुड़ जिला अध्यक्ष सचिन रावल के नेतृत्व में भारत की महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक मांग पत्र भेजा गया है। प्रमुख आरोप और संवैधानिक चिंताएं पत्र में उल्लेख किया गया है कि अमिताभ ठाकुर ने जीवन भर भ्रष्टाचार और माफिया तंत्र के खिलाफ संघर्ष किया है। संगठन का आरोप है कि इसी के कारण सत्ता के दुरुपयोग द्वारा उनके खिलाफ देवरिया, लखनऊ और वाराणसी में "फर्जी और तथ्यहीन" मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आज़ाद अधिकार सेना ने अपनी आपत्ति में निम्नलिखित बिंदुओं को रेखांकित किया है: अवैध गिरफ्तारी: बार-बार गैर-जमानती वारंट (B-Warrant) जारी करना और न्यायिक प्रक्रिया में बाधा डालना। संवैधानिक उल्लंघन: संगठन के अनुसार, यह कार्रवाई भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 19, 21 और 32 के तहत प्रदत्त मौलिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन है। राष्ट्रपति से की गई ...