संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अमिताभ ठाकुर के खिलाफ "राजनीतिक प्रतिशोध" का आरोप; आज़ाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र "हापुड़ सदर एसडीएम को सोपा ज्ञापन

चित्र
​हापुड़ - आज़ाद अधिकार सेना ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में दर्ज मुकदमों और उनकी गिरफ्तारी को 'राजनीतिक प्रतिशोध' करार दिया है। इस संबंध में संगठन के हापुड़ जिला अध्यक्ष सचिन रावल के नेतृत्व में भारत की महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक मांग पत्र भेजा गया है। ​प्रमुख आरोप और संवैधानिक चिंताएं ​पत्र में उल्लेख किया गया है कि अमिताभ ठाकुर ने जीवन भर भ्रष्टाचार और माफिया तंत्र के खिलाफ संघर्ष किया है। संगठन का आरोप है कि इसी के कारण सत्ता के दुरुपयोग द्वारा उनके खिलाफ देवरिया, लखनऊ और वाराणसी में "फर्जी और तथ्यहीन" मुकदमे दर्ज किए गए हैं। ​आज़ाद अधिकार सेना ने अपनी आपत्ति में निम्नलिखित बिंदुओं को रेखांकित किया है: ​अवैध गिरफ्तारी: बार-बार गैर-जमानती वारंट (B-Warrant) जारी करना और न्यायिक प्रक्रिया में बाधा डालना। ​संवैधानिक उल्लंघन: संगठन के अनुसार, यह कार्रवाई भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 19, 21 और 32 के तहत प्रदत्त मौलिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन है। ​राष्ट्रपति से की गई ...

आजाद अधिकार सेना की ओर से सौपा गया हापुड़ डीएम को ज्ञापन

चित्र
हापुड़ -आजाद अधिकार सेना की ओर से हम आपके समक्ष यह महत्वपूर्ण ज्ञापन प्रस्तुत कर रहे हैं। यह विषय केवल एक संत या एक संस्था से संबंधित नहीं है, बल्कि करोड़ों धर्मावलंबियों की आस्था, धार्मिक परंपराओं के सम्मान तथा सामाजिक न्याय से जुड़ा हुआ है। *कुंभ/माघ मेला प्रकरण* प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ एवं माघ मेले के दौरान यह आरोप सामने आए कि शंकराचार्य जी के रथ को रोका गया तथा संगम स्नान जैसे धार्मिक अनुष्ठान में उन्हें बाधाओं का सामना करना पड़ा। साथ ही प्रशासन द्वारा “शंकराचार्य” पदवी के उपयोग को लेकर भी आपत्ति व्यक्त की गई। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है, क्योंकि ज्योतिषपीठ की स्थापना आदि गुरु Adi Shankaracharya द्वारा की गई थी और यह सनातन धर्म की प्रमुख परंपराओं में से एक है। *POCSO अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मुकदमा* फरवरी 2026 में प्रयागराज की विशेष अदालत के आदेश पर झूंसी थाना क्षेत्र में शंकराचार्य जी तथा उनके एक शिष्य के विरुद्ध Protection of Children from Sexual Offences Act के अंतर्गत गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। स्वामी जी द्वारा इन आरोपों को...